भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फ़िल्म देवरा भईल दीवाना का धूम धाम से प्रीमियर किया गया

भोजपुरी फ़िल्म देवरा भईल दीवाना का धूम धाम से प्रीमियर किया गया

0
Bhojpuri Film Dewra Bhail Diwana
Bhojpuri Film Dewra Bhail Diwana

साई दीप फिल्म्स के बैनर तले बनी फ़िल्म “देवरा भईल दीवाना” का मुम्बई के अँधेरी स्तिथ नवरंग सिनेमा में काफी धूम धाम से प्रीमियर किया गया इस प्रीमियर के दौरान फ़िल्म के स्टार कास्ट के अलावा भोजपुरी फ़िल्म जगत के हस्ती जैसे मनोज पाण्डेय, पाखी हेगड़े, बृजेश त्रिपाठी, अलोक कुमार, यश मिश्रा ,संतोष मिश्रा, अनंजय रघुराज, पंकज सिंह, ऋतू पाण्डेय एवं फ़िल्म जगत के मसहुर फ़िल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला मौजूद थे।

इस फ़िल्म के निर्माता निर्देशक राजकुमार आर पाण्डेय भी मौजूद थे जिन्होंने बताया की दर्शको को मेरी यह फ़िल्म काफी पसंद आयी है और मेरे दर्शको का मैं बहुत बड़ा आभारी हूँ जिन्होंने मेरी इस फ़िल्म को मेरे बाकि सभी फिल्मो की तरह पसंद किया “देवरा भईल दीवाना” मेरी तरफ से मेरे दर्शको के लिए एक बेहतरीन तौफा है होली के रंग -बिरंगे अवसर पर ।

इस फ़िल्म में भोजपुरी के सुपरस्टार मनोज तिवारी के साथ साथ पाखी हेगड़े, प्रदीप पाण्डेय (चिंटू ), काजल, सीमा सिंह, अवधेश मिश्रा और भी बहुत से कलाकारो ने अपने अभिनय से लोगो का दिल जीत लिया है इस फ़िल्म में मनोज तिवारी प्रदीप पाण्डेय के बड़े भाई की भूमिका निभा रहे है और मनोज के अपोजिट पाखी है इस फ़िल्म में।

यह फ़िल्म पूरी तरह से एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और मनोरंजन से भरपूर है होली के शुभ अवसर पर रिलीज़ करने की यह खास वजह है की दर्शक होली के इस रंग -बिरंगे उस्तव के मजा इस फ़िल्म को देखकर उठाये क्योंकि यह फ़िल्म पूरी तरह से दर्शको को मनोरंजन करेगी, फ़िल्म के गाने बहुत ही अच्छे है जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे है।

निर्माता /निर्देशक -राजकुमार आर .पाण्डेय ,गीत -संगीत -विनय बिहारी ,राजकुमार आर .पाण्डेय ,सवांद -संतोष मिश्रा ,कैमरामैन -फ़िरोज़ खान ,एडिटर -गुरजंट ,ड्रेस -पूर्णिमा भाटिया, फाइट -दिलीप यादव ,कोरिओग्राफर -कानु मुखेर्जी,रिक्की ,आर्ट -अवधेश राय।

मुख्य कलाकार -प्रदीप पाण्डेय (चिंटू ),काजल ,मनोज तिवारी ,पाखी हेगड़े ,सीमा सिंह ,संजय पांडेय ,अवधेश मिश्रा ,के .के .गोश्वामी ,मंटू लाल ,अयाज़ खान ,संजीव मिश्रा ,अमर ज्योति ,वंदनी मिश्रा ,बृजेश त्रिपाठी ,सी.पी .भट्ट .

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version