भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला देस परदेस के बाद अब विमल कुमार की दरिया दिल

देस परदेस के बाद अब विमल कुमार की दरिया दिल

0
Bhojpuri Film Dariya Dil
Bhojpuri Film Dariya Dil

हिंदी की कई बड़ी फिल्मो का निर्देशन कर हालिया हिट देस परदेस से भोजपुरी फ़िल्म जगत में प्रवेश करने वाले निर्देशक विमल कुमार अब लेकर आ रहे हैं दरिया दिल। हाल ही में इस फ़िल्म के प्रथम चरण की शूटिंग पूरी हुई है और शेष भाग कि शूटिंग इसी महीने पूरी कर ली जायेगी। मुम्बई टाकीज़ ( इंडिया ) व दीपक शाह प्रस्तुत इस फ़िल्म के निर्माता हैं वरदान आष्टा फ़िल्म में भोजपुरी फ़िल्म जगत की रानी कही जाने वाली अभिनेत्री रानी चटर्जी और दिलदार सांवरिया व राजा जी आई लव यु जैसी दो हिट फिल्मो के हीरो यश कुमार एवं राखी त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। इन तीनो के साथ अपने अभिनय का जलवा बिखेर रहे हैं महानायक कुणाल सिंह राकेश पाण्डेय , गोपाल राय, नीलिमा सिंह, प्रिया पांडे, सोनिया मिश्रा , अशोक कुलकर्णी , संजय वर्मा व विजय वर्मा जबकि खलनायक की भूमिका में हैं संजय पांडे। यही नहीं भोजपुरी कि हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह मेहमान भूमिका में अपना जलवा बिखेर रही है। विमल कुमार के अनुसार दरिया दिल में मनोरंजन का हर रंग है जिसे दर्शक देखना पसंद करेंगे। उन्होंने कलाकारों कि तारीफ़ करते हुए कहा कि दरिया दिल के सारे कलाकारो ने अपनी भूमिका में जान फूंक दी है। फ़िल्म का संगीत राजेश गुप्ता का तथा गीत विनय बिहारी का है। फ़िल्म के हीरो यश कुमार कि यह चौथी फ़िल्म है। हालिया रिलीज़ उनकी फ़िल्म राजा जी आई लव यु बिहार में सफलता का परचम लहरा रही है और उनके अभिनय कि तारीफ़ हर जगह हो रही है। बहरहाल , हिंदी फिल्मो में मनोरंजक फिल्मो के पर्याय बने विमल कुमार कि दरिया दिल का इन्तजार भोजपुरिया दर्शको को है।

देस परदेस के बाद अब विमल कुमार की दरिया दिल

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version