कुणाल सिंह निर्मित भोजपुरी फिल्‍म चोर पुलिस को अच्छा रिस्पांस

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी फिल्‍मों के पितामह कहे जाने वाले अभिनेता कुणाल सिंह अब निर्माता के रूप में भी हिट नजर आ रहे हैं। क्‍योंकि उनके द्वारा बनाई गई भोजपुरी फिल्‍म चोर पुलिस का बिहार के सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है।

फिल्‍म दूसरे वीकेंड में है, लेकिन सिनेमाघरों की खिड़की पर दर्शकों का भीड़ बढ़ती ही जा रही है। लोगों ने भोजपुरी सिनेमा में एक चोर की जर्नी पर बेस्‍ड इस फिल्‍म को पसंद किया है। महिला दर्शकों को भी यह फिल्‍म सिनेमाघरों के अंदर लाने में सफल रही है।

कुणाल सिंह निर्मित भोजपुरी फिल्‍म चोर पुलिस
कुणाल सिंह निर्मित भोजपुरी फिल्‍म चोर पुलिस

फिल्‍म के बारे में ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्‍म को इतना रेस्‍पांस मिलेगा, ये रिलीज दूसरे दिन ही तय हो गया है। कुणाल सिंह भोजपुरी सिनेमा और भोजपुरिया दर्शकों के पसंद की नब्‍ज को बखूबी समझते हैं। शायद यही वजह है कि उन्‍होंने लीक से हट कर एक सब्‍जेक्‍ट को चुना और उसे बनाने की हिम्‍मत की।

ये भी पढ़े: अमरीश सिंह की फ़िल्म नागधारी का फर्स्ट लुक आउट

फिल्‍म में कुणाल सिंह ने अपने बेटे आकाश सिंह यादव को बतौर लीड कास्‍ट किया है, जो अपने किरदार में हिट हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे। ये सिनेमाघरों से बाहर आ रहे दर्शकों का कहना है। फिल्‍म मल्‍टीकास्टिंग है। आकाश के अलावा इसमें रानी चटर्जी और अंजना सिंह का भी जलवा खूब देखने को मिलता है। इन सब पर कॉमेडियन मनोज टाइगर की गुदगुदी वाली बातें फिल्‍म को और भी इंटरटेनिंग बनाता है।

भोजपुरी सिनेमा के ताजा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें

फिल्‍म ‘चोर पुलिस’ की शूटिंग बिहार, नेपाल, बनारस, मुंबई और गुजरात में हुई है। साई इश्‍वरी फिल्‍म्‍स के बैनर तले बनी फिल्‍म ‘चोर पुलिस’ के निर्देशक अनिकेत मिश्रा हैं। फिल्‍म के संजय भूषण पटियाला हैं।

फिल्‍म में आकाश सिंह यादव, रानी चटर्जी, अंजना सिंह, कुंदन कृष्णन ,अवधेश मिश्रा, मनोज टाईगर, समीर, संजय वर्मा, बबली गोस्वामी, बृजेश त्रिपाठी आदि भी मुख्‍य भूमिका में हैं।

पटकथा आरती सिंह भट्टाचार्य ने लिखी है। गीत आज़ाद सिंह, प्यारे लाल यादव और संतोष पूरी ने लिखा है, जबकि संगीत मधुकर आनंद का है। डीओपी त्रिलोकी चौधरी, एक्‍शन दिलीप यादव और कोरियोग्राफी पप्‍पू खन्‍ना, कानू मुखर्जी, रिकी गुप्‍ता, रामदेवन एंथोनीव व संजय कोर्वे ने किया है

आपन राय जरूर दीं