भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फिल्म का बाज गईल डंका की 20 दिवसीय शूटिंग सम्पन्न

भोजपुरी फिल्म का बाज गईल डंका की 20 दिवसीय शूटिंग सम्पन्न

0
Bhojpuri Film Baaj gayeel danka
Bhojpuri Film Baaj gayeel danka

दुर्गा फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म बाज गईल डंका की 20 दिवसीय शूटिंग पिछले दिनों ब्रजेश्वरी, चांदीवली, बसरा स्टूडियो एवं फिल्म सिटी के अलावा मुंबई के अन्य खूबसूरत स्थलों पर हुई।

इस शेड्यूल के साथ फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो गई। सुनीला मिश्रा द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता संजय कुमार मिश्रा तथा लेखक-निर्देशक रवि भूषण हैं। इस फिल्म में पवन सिंह, विराज भट्ट, स्मृति सिन्हा, काजल, शिखा मिश्रा, सर्वजीत सिंह, सोम भूषण, वर्षा तिवारी, आनद मोहन, माया यादव, राहुल कुमार, मास्टर गुल्लू, अजय कुमार मिंटू, अवधेश मिश्रा व अन्य की प्रमुख भूमिका है।

इस फिल्म की कहानी बिहार और नेपाल के सीमांत क्षेत्रों में व्याप्त अपहरण और अवैध हथियारों की तस्करी को आध्ाार बनाकर बनाया गया है। इस फिल्म पवन सिंह पुलिस इन्स्पेक्टर की भूमिका में है और विराज भट्ट ने एस.पी. का किरदार निभाया है जो बाद में किसी परिस्थितिवश कम्पलसरी रिटायरमेंट लेते हैं और पवन सिंह के साथ मिलकर समाज में फैले अत्याचार और अनैतिक कृत्य का खात्मा करते हैं।

इस फिल्म के संगीतकार मधुकर आनंद, गीतकार प्यारेलाल यादव ‘कवि’, प्रदीप पाण्डे, आर. आर. पंकज एवं रवि भूषण, कोरियोग्राफर संजय कोेर्बे एवं राम देवन, एक्शन रियाज सुल्तान तथा कैमरामैन आर.आर. प्रिंस हैं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version