भोजपुरी फिल्म अर्धांगिनी का मुहूर्त सम्पन्न

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

शिवांस फिल्म्स एंटरटेनमेंट्स कृत भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) अर्धांगिनी (Ardhangini) का भव्य संगीतमय मुहूर्त पिछले दिनों राघवेन्द्र शुक्ला (मुंबई कांग्रेस प्रवक्ता) की उपस्तिथि में गोरेगांव (प.), मुंबई स्थित कृष्णा आॅडियो स्टूडियो में पाश्र्व गायिका खुशबू जैन द्वारा गाये मधुर गीत के साथ सम्पन्न हुआ।

भोजपुरी फिल्म अर्धांगिनी के गीतकार हैं राजेश मिश्रा तथा संगीतकार अमन श्लोक हैं। इस फिल्म के निर्देशक सूरज राजपूत, लेखक रामचन्द्र सिंह, गीतकार राजेश मिश्रा, रामचन्द्र सिंह, अशोक सिन्हा, पंकज प्रियदर्शी, अख़्तर कैमूर हैं। सिनेमेटोग्राफर प्रमोद पांडे, एक्शन डायरेक्टर दिलीप यादव, नृत्य ज्ञान सिंह, मयंक व संतोष सर्वदर्शी हैं। इस फिल्म में अभिनेता सूरज सम्राट की काफी दमदार भूमिका है।

भोजपुरी फिल्म अर्धांगिनी का मुहूर्त
भोजपुरी फिल्म अर्धांगिनी का मुहूर्त

अभिनेता सूरज सम्राट- यह एक नारी प्रधान फिल्म है, जिसमें एक नायक व दो नायिकायें हैं। इसकी कहानी एकदम अछूती और नयी है। एक्शन, रोमांस, काॅमेडी आदि से भरपूर यह फिल्म पूरी तरह पारिवारिक मनोरंजक फिल्म होगी। स्टार्ट-टू-फिनिश शेड्यूल के साथ इस फिल्म की शूटिंग आगामी जनवरी, 2019 से बिहार की खूबसूरत लोकेशनों पर की जाएगी।

ये भी पढ़ें: पवन सिंह और सुजीत कुमार सिंह की अगली फिल्म क्रेक फाईटर

इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं सूरज सम्राट, अंजना सिंह, शुभि शर्मा, संजय पांडे, मनोज टाईगर, शकीला मजीद, अयाज खान, आनन्द मोहन, श्रद्धा नवल, के.के. गोस्वामी, आशुतोष चैबे, शशिकांत सिंह, अमित पाल, माही सिंह, सोनी पटेल तथा दिनेश पाण्डेय आदि हैं

आपन राय जरूर दीं