भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी सिनेमा को बदलाव की जरुरत : निर्माता राहुल कपूर

भोजपुरी सिनेमा को बदलाव की जरुरत : निर्माता राहुल कपूर

0
producer rahul kapoor
producer rahul kapoor

भोजपुरी फिल्म जगत के जाने माने निर्माता राहुल कपूर का कहना है कि भोजपुरी सिनेमा आज भले ही अपने उत्थान पर है पर इसमें और बदलाव की जरुरत है। राहुल कपूर ने यह बात पटना फिल्म फेस्टिवल में आम लोगो और पत्रकारों से पूछे गए सवालों के जवाब में दी। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर राहुल कपूर ने कहा कि मुद्दा यह है कि सर्वाधिक लोगो द्वारा बोली और समझी जाने वाली भोजपुरी को सिनेमाई दर्शक क्यों नहीं मिल पाता? उन्होंने इसके लिए अश्लीलता को नहीं बल्कि सिनेमा घरो की बदहाली के लिए जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि सिनेमा घरों की स्थिति इतनी खराब है कि दर्शको का एक बड़ा वर्ग सिनेमा घरों से दूर है। वे सिनेमा देखते हैं पर या तो टेलीविजन पर या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर।

अश्लीलता पर पूछे गए सवाल पर निर्माता राहुल कपूर ने कहा हर फिल्म जगत में दो तरह की फिल्में बनती है। दर्शको को अच्छी फिल्में देखनी चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि अश्लीलता पर आरोप उन लोगो द्वारा लगाया जाता है जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भोजपुरी के अश्लील वीडियो एल्बम को देखकर उसे ही भोजपुरी फिल्म समझ लेते हैं। राहुल कपूर ने कहा कि निर्माता को एक अच्छा आलोचक और फिल्म का ज्ञान रखना बहुत जरुरी है बंगला, मराठी सहित कई भाषा में फिल्मे बना चुके राहुल कपूर ने भोजपुरी में दो मेगा बजट फिल्मे बनाई है और हाल ही में उन्होंने 5 फिल्मो के निर्माण की घोषणा की है।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version