भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फिल्म धड़कन की शूटिंग करते भोजपुरिया अभिनेता पवन सिंह

भोजपुरी फिल्म धड़कन की शूटिंग करते भोजपुरिया अभिनेता पवन सिंह

0
भोजपुरी फिल्म धड़कन की शूटिंग करते भोजपुरिया अभिनेता पवन सिंह
भोजपुरी फिल्म धड़कन की शूटिंग करते भोजपुरिया अभिनेता पवन सिंह

करोड़ों दिलों की धड़कन भोजपुरी गायिकी के सिरमौर व भोजपुरिया अभिनेता पवन सिंह को एक नया खिताब मिला है भोजपुरिया बाहुबली का। जी हाँ, पावर स्टार पवन सिंह हमेशा अपनी फिल्मों में नए-नए अवतार में दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। आलम यह है कि दर्शक उन्हें हमेशा अलग-अलग रूप में देखने को उत्सुक रहते हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए भोजपुरिया अभिनेता पवन सिंह अपने चाहने वालों के लिए कड़ी मेहनत और घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, ताकि उनके फैन्स को फिल्म देखकर निराश ना होना पड़े। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए इन दिनों वे भोजपुरी फिल्म धड़कन की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनका गेटअप अब तक की सभी फिल्मों से एकदम अलग है। कंधे तक बढ़े हुए बाल, रोबदार मूँछ और आयरनमैन जैसी बॉडी देखकर उन्हें भोजपुरिया बाहुबली का खिताब दिया गया है।

किशोरी फिल्म्स प्रस्तुत धुपेन्द्र भगत कृत भोजपुरी फिल्म धड़कन की शूटिंग मुंबई के विभिन्न स्थलों पर की जा रही है। सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में बड़े पैमाने पर उच्च तकनिकी के साथ निर्मित की जा रही यह फिल्म सिनेप्रेमियों को कई हैरतअंगेज कारनामों के साथ खूब रोमांचित करेगी। पवन सिंह इस फिल्म में मृग नयनी शिखा मिश्रा और भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह के साथ रोमांस करते हुए भी नजर आने वाले हैं। सिनेप्रेमियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए मार्मिक सिनेमा बनाने वाले सुजीत कुमार सिंह इस फिल्म के निर्देशक हैं।

निर्माता धुपेन्द्र भगत हैं तथा सहनिर्मात्री मानकी देवी, लाखमती देवी व शिखा मिश्रा हैं। कार्यकारी निर्माता अरशद शेख ’पप्पू’ हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ शिखा मिश्रा, अक्षरा सिंह, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, आनंद मोहन, माया यादव, अयाज खान, देव सिंह, जसवंत कुमार तथा सागर पाण्डेय हैं।

उल्लेखनीय है कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह के अभिनय से सजी व सुजीत कुमार सिंह निर्देशित भोजपुरी फिल्म सत्या जहाँ सुपरहिट सातवें सप्ताह में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है, वहीं सिनेमाहाल में 50 दिन पूरे कर 100 दिन की ओर अग्रसर है। इस फिल्म से भोजपुरिया अभिनेता पवन सिंह ने भोजपुरी बाॅक्स आॅफिस पर एक नया इतिहास रचा है।

भोजपुरी फिल्म धड़कन की शूटिंग करते भोजपुरिया अभिनेता पवन सिंह कि कुछ तस्वीरें:

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version