भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह फिल्म सईंया सुपरस्टार की शूटिंग में व्यस्त

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह फिल्म सईंया सुपरस्टार की शूटिंग में व्यस्त

0
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पवन सिंह इन दिनों भोजपुरी फिल्म सईंया सुपरस्टार की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बनारस के रमणीय स्थलों पर कर रहे हैं। श्रेयस फिल्म्स के बैनर से निर्मित की जा रही मेगा बजट की इस फिल्म के निर्माता जाने माने फिल्म मेकर प्रेम राय हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं अजय कुमार। लेखक धनंजय कुमार हैं। इस फिल्म में यंग्रीयंग मैन पवन सिंह नये लुक में दर्शकों को बहुत रोमांचित करने वाले हैं। साथ ही पवन और अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब मनोरंजन करने वाली है। फिल्म के प्रोडक्शन कंट्रोलर राकेश सिंह व सह निर्माता नीरज शर्मा हैं। एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर निशांत सिंह। जानेमाने गीतकार मनोज मतलबी के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है अविनाश झा घुंघरू ने। छायांकन फिरोज खान, नृत्य निर्देशन, कानू मुखर्जी व रामदेवन का है। कला अंजनी तिवारी का है।

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की फिल्म सईंया सुपरस्टार के मुख्य कलाकार

फिल्म के मुख्य कलाकारों में पवन सिंह, अक्षरा सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू, शिखा चौधरी, संजय पाण्डेय, संजय यादव, राज प्रेमी, ब्रजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, अभय राय, रश्मि शर्मा, इला पाण्डेय, दिव्या सिंह, निरंजन चौबे, कमलाकांत मिश्रा, एसएस द्विवेदी, सोनी पटेल, जमील सिद्दिकी, सिवेश तिवारी, सोनी झा, आरती श्रीवास्तव, जफर खान, ललीत भंडारी, सलीम सुधाकर, सकीला मजिद, परी, नेहा सिंह, कोमल झा, धामा वर्मा व जसवंत कुमार हैं. आपको बताते चले कि पवन सिंह कि भोजपुरी फिल्म ताबादला जल्द ही सिनेमाघरों को प्रदर्शित के लिए तैयार है।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version