भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News भोजपुरी फिल्म “बाज गईल डंका” शीघ्र प्रदर्शित होगी

भोजपुरी फिल्म “बाज गईल डंका” शीघ्र प्रदर्शित होगी

0
भोजपुरी फिल्म "बाज गईल डंका" शीघ्र प्रदर्शित होगी

भोजपुरी फिल्म "बाज गईल डंका" शीघ्र प्रदर्शित होगी
भोजपुरी फिल्म “बाज गईल डंका” शीघ्र प्रदर्शित होगी
दुर्गा फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म “बाज गईल डंका” का पोस्ट प्रोडक्शन पूर्ण हो चुका है और शीघ्र ही सर्वत्र प्रदर्शित होने जा रही है। अभय सिन्हा एवं सुनीला मिश्रा द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता संजय कुमार मिश्रा तथा लेखक-निर्देशक रवि भूषण हैं।

इस फिल्म के संगीतकार मधुकर आनंद, गीतकार प्यारेलाल यादव ‘कवि’, प्रदीप पाण्डे, आर. आर. पंकज एवं रवि भूषण, कोरियोग्राफर संजय कोेर्बे एवं राम देवन, एक्शन रियाज सुल्तान तथा कैमरामैन आर.आर. प्रिंस हैं।

इस फिल्म की कहानी बिहार और नेपाल के सीमांत क्षेत्रों मे व्याप्त अपहरण और अवैध हथियारों की तस्करी को आधार बनाकर बनाया गया है। इस फिल्म मे पवन सिंह पुलिस इन्स्पेक्टर की भूमिका में हैं और विराज भट्ट ने एस.पी. का किरदार निभाया है जो बाद में किसी परिस्थितिवश कम्पलसरी रिटायरमेंट लेते हैं और पवन सिंह के साथ मिलकर समाज में फैले अत्याचार और अनैतिक कृत्य का खात्मा करते हैं।

पवन सिंह और विराज भट्ट के अलावा इस फिल्म में काजल राघानी, नवोदित सर्वजीत सिंह, सोम भूषण, आनन्द मोहन, माया यादव, अजय कुमार ‘मिंटू’, राहुल कुमार, संजय वर्मा, मास्टर गुल्लू, मास्टर प्रदुम्न व अवधेश मिश्रा की मुख्य भूमिका है।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version