भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला अभिनेता खेसारी लाल यादव के सेट पर आशीष विद्यार्थी

अभिनेता खेसारी लाल यादव के सेट पर आशीष विद्यार्थी

0
bhojpuri actor khesari lal yadav and ashish vidyarthi
bhojpuri actor khesari lal yadav and ashish vidyarthi

बॉलीवुड से लेकर कई अन्य भाषाओ की फिल्मो में अभिनय कर चुके अभिनेता आशीष विद्यार्थी भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव की फिल्म बाबरी मस्जिद की शूटिंग के समय सेट पर पहुचे और खेसारी लाल सहित फिल्म से जुड़े सभी लोगो को फिल्म की सफलता के लिए ढेर सारी शुभकामनाये दी।मकर संक्राति के शुभ दिन के मौके पर मुम्बई के फिल्म सिटी में खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म बाबरी मस्जिद के आखिरी दिन की शूटिंग की जा रही थी जिसमे फिल्म का स्पेशल सांग शूट किया गया, इस मौके पर अभिनेता आशीष विद्यार्थी सेट पर पहुचे।

कई भाषाओ में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शको का मनोरंजन करने वाले अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने यह भी कहा की अगर उन्हें कोई अच्छी कहानी मिली तो मैं भी भोजपुरी फिल्म में काम करूँगा। बाबरी मस्जिद इस फिल्म के निर्माता धीरेन्द्र चौबे और निर्देशक देव पांडेय है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी, अवधेश मिश्रा, ब्रजेश त्रिपाठी, अनूप अरोड़ा, तृषा खान, रीतू पांडेय, संभावना सेठ, के.के.गोस्वामी, अनारा गुप्ता, अयाज़ खान, पप्पू यादव, देव सिंह मुख्य भूमिकाओं में है।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version