भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला अरविन्द अकेला का “देवघर ब्यूटीफुल लागता” की धूम

अरविन्द अकेला का “देवघर ब्यूटीफुल लागता” की धूम

0
Arvind Akela Kallu Devghar Beautiful Lagta
Arvind Akela Kallu Devghar Beautiful Lagta

युवा दिलों की धड़कन गायक व नायक अरविन्द अकेला कल्लू ने अपना कांवर भजन का एलबम ‘देवघर ब्यूटीफुल लागता’ बाबा बैद्यनाथ के भक्तों को भक्तिभाव में विभोर कर उन्हें झूमाने के लिए सावन के पवित्र माह में लेकर आये हैं। जिसके गाने शिव भक्तों व संगीत प्रेमियों के बीच में धूम मचा रहे हैं। ‘देवघर ब्यूटीफुल लागता’ नाम से इस कांवर भजन का ऑडियो वीडियो अल्बम वेब म्यूजिक द्वारा जारी किया गया है। जिसे सुन बाबा के भक्तगण मंत्रमुग्ध होकर झूम रहे हैं। गीतों को अरविन्द अकेला कल्लू ने अपने सुमधुर स्वर से स्वरबद्ध किया है। गीत आर आर पंकज, पंकज बसुधरी व सुनील सागर ने लिखा है तथा संगीतकार आशीष वर्मा ने संगीत से सजाया है। परिकल्पना अरबिन्द कुमार मिश्रा का है।

विदित हो कि लगातार कई भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग की व्यस्तता के बावजूद अरविन्द अकेला कल्लू समय निकालकर बीच बीच में भक्तिरस में सराबोर भक्ति एल्बम व पारंपरिक त्योहारों पर समयानुसार वीडियो एल्बम लेकर आते रहते हैं और अपने चाहने वालों के बीच प्यार पाने के लिए स्टेज शो भी करते रहते हैं।

गौरतलब है कि अरविन्द अकेला कल्लू ने बालजीत सिंह निर्देशित फिल्म त्रिशूल की शूटिंग पूरी करने के बाद फिल्म निर्देशक अरविन्द चौबे की होम प्रोडक्शन फिल्म त्रिदेव की शूटिंग अभी हाल ही में पूरी किये हैं। शीघ्र ही एक नयी फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं। जिसका खुलासा जल्द ही किया जायेगा।

देखियें:

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version