भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला अरविन्द अकेला कल्लू व्यस्त हैं भोजपुरी फिल्म मैं नागिन तू सपेरा की...

अरविन्द अकेला कल्लू व्यस्त हैं भोजपुरी फिल्म मैं नागिन तू सपेरा की शूटिंग में

0
Arvind Akela Kallu busy is in the shoot of Bhojpuri film Mai Nagin Tu Sapera
Arvind Akela Kallu busy is in the shoot of Bhojpuri film Mai Nagin Tu Sapera

भोजपुरी सिनेमा के युवा स्टार अरविन्द अकेला कल्लू इन दिनों भोजपुरी फिल्म मैं नागिन तू सपेरा की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई रमणीय स्थलों पर की जा रही है।

जाने माने निर्माता व निर्देशक अरविन्द चौबे और अरविन्द अकेला कल्लू की हिट जोड़ी में एक नई बेहतरीन भोजपुरी फिल्म का आगाज़ हुआ है। इस फिल्म में नाग – नागिन का रोमांटिक प्रेम प्रसंग सिनेप्रेमियों को बहुत रोमांचित करेगा।

अरविंद चौबे की होम प्रोडक्शन प्रियांशी मुबीज के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू एक अलग अंदाज़ में लूलिया गर्ल निधि झा और नवोदित चाँदनी सिंह के साथ नज़र आयेंगे। नाग नागिन के अनोखी कहानियों पर बन रही इस फ़िल्म को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं।

इस फिल्म में नाग नागिन को सपेरा से कितना लगाव रहता है और क्यो रहता है? इन सभी गतिविधियों को फ़िल्म में दर्शया जायेगा। भोजपुरिया दर्शको को ध्यान में रखकर फ़िल्म का कर्ण प्रिय गीत संगीत भी बनाया गया है। जो काफी मधुर है। इस फ़िल्म के लेखक वीरू ठाकुर है जबकि संगीतकार छोटे बाबा हैं। छायांकन प्रमोद पांडेय हैं। इस फ़िल्म के मुख्य भूमिका में युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू, निधि झा, चाँदनी सिंह, नीरज यादव आदि हैं।

Arvind Akela Kallu busy is in the shoot of Bhojpuri film Mai Nagin Tu Sapera.

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version