भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला पवन सिंह ने की अक्षरा सिंह की बुरी तरह पिटाई

पवन सिंह ने की अक्षरा सिंह की बुरी तरह पिटाई

0
akshara singh badly beaten by pawan singh
akshara singh badly beaten by pawan singh

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के बारे में सूत्रों से खबर आरही है कि उन्होने शराब के नशे में धुत होकर अभिनेत्री अक्षरा सिंह की सिलवासा के एक होटल में जमकर पिटाई की। इस दौरान होटल के कर्मचारी जब अक्षरा सिंह को बचाने आये तो पवन सिंह ने उनके सामने अक्षरा सिंह का बाल पकड़कर उनका सिर दीवार से टकरा दिया। अक्षरा और पवन यहां सिलवासा में एक फिल्म की शुटिंग कर रहे हैं।

इस बारे में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना सिलवासा के होटल दमन गंगा में गुरुवार की रात साढ़े ग्यारह बजे घटी। सूत्रों की मानें तो इस घटना में अक्षरा सिंह का हाथ भी जख्मी हुआ है। मेरे सूत्रों ने तो यहां तक दावा किया है कि जब से पवन सिंह की शादी हुयी है तब से अक्षरा सिंह पर उनका जुल्म बढ़ गया है। वे लगातार उन्हे फिल्मों से भी निकलवा रहे हैं। इस मारपीट की घटना के बारे में मेरे सूत्रों ने दावा किया है कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह शराब के नशे में धुत थे और वे अपने कमरे से बाहर निकलने लगे उस समय उन्हे अक्षरा सिंह ने रोका जिसके बाद उन्होने अक्षरा सिंह को गाली देते हुये उनके साथ मारपीट किया।

देखिये: अक्षरा सिंह और पवन सिंह का फोटो

पवन सिंह की आवाज सुनकर होटल के स्टाफ भी वहां पहुंचे जिसके बाद अंहकार में चूर इस सुपरस्टार ने फिर अक्षरा सिंह की पिटाई की। सूत्रों की माने तो इस फिल्म में अक्षरा सिंह का काम खत्म हो गया था और वे मुंबई लौटने वाली थीं मगर रात हो गया था और उन्हे गाड़ी खुद चलाते हुये आना था जिसके कारण वे होटल में रुक गयीं कि सुबह जायेंगी मगर इसी बीच पवन सिंह ने उनके साथ मारपीट किया। आपको बतादें कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह का नाम प्रेम प्रसंग में काफी उछला था। कई कार्यक्रमों में पवन सिंह ने लोगो से अक्षरा सिंह का परिचय यह कहते हुये कराया था कि यह आपकी भाभी हैं। मगर इसी बीच अचानक पवन ने शादी कर लिया जिसके बाद पूरी इंडस्ट्रीज चौक गयी थी। फिलहाल पवन सिंह द्वारा एक महिला अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ बेरहमी से की गयी मारपीट की जितनी निन्दा की जाये उतनी कम है।

इस स्टार ने अक्षरा सिंह के बारे में कई कार्यक्रमों में कहा था कि यह मेरा प्यार है। फिलहाल मारपीट की इस घटना से अक्षरा सिंह पर क्या बीत रही होगी यह तो वही जानें मगर पवन सिंह द्वारा शराब के नशे में धुत होकर मारपीट करने की घटना वाकई काफी शर्मनाक है।

धयान दें: ये खबर पी आर ओ शशिकांत सिंह के फेसबुक वॉल से लिया गया हैं

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version