भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला बॉक्स आफिस पर नंबर वन बनी भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह

बॉक्स आफिस पर नंबर वन बनी भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह

0
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह

कई सुपरहिट फिल्मों के जरिये सिनेप्रेमियों की पहली पसंद बनी हुई हैं, वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी नम्बर वन बन गई हैं। भोजपुरी सिनेमा की आईकॉन व भोजपुरी क्वीन, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं, सबमें उन्होंने अपनी अभिनय और नृत्य कला से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ चुकी हैं। बम्पर ओपनिंग के साथ भव्य प्रदर्शित भोजपुरी सबसे बड़ी एक्शन फिल्म सत्या की अपार सफलता से पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह को कई खिताब से नवाजा जा रहा है। यह फिल्म बिहार के सिनेमाघरों में पाँचवे सप्ताह में भी दर्शकों के बीच धूम मचा रही है।

उल्लेखनीय है कि पावर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह के अभिनय से सजी नेपाल सहित हिन्दुस्तान के 7 राज्यों ( मुंबई, गुजरात, बिहार, झारखण्ड, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश ) के सिनेमाघरों में सुपर डुपर हिट भोजपुरी फिल्म सत्या ने यह साबित कर दिया कि अब भोजपुरी सिनेमा किसी भी मायने में पीछे नहीं है। श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित व निर्देशक सुजीत कुमार सिंह निर्देशित फिल्म सत्या के निर्माता राधेश्याम लुहार, गजानंद चौहान हैं। इस फिल्म ने अब तक रिलीज सभी फिल्मों से रिकार्ड तोड़ ज्यादा व्यवसाय भी की है।

जिससे भोजपुरी सिनेमा को नया आयाम मिला है। बॉक्स ऑफिस पर बिहार में अब तक हाईएस्ट वन डे कलेक्शन करने साथ-साथ सिर्फ बिहार में एक सप्ताह में ही 1 करोड़ का व्यवसाय किया है। पवन सिंह का हैरतअंगेज एक्शन और भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह के साथ रोमांटिक सीन व गाने दर्शकों को खूब लुभा रहे हैं। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की आने वाली भोजपुरी फिल्में धड़कन, पवन राजा, लुटेरे, तबादला इत्यादि हैं। इन सभी फिल्मों में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आयेगी।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version