भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला अजय दीक्षित की तीन फिल्मो का मुहूर्त

अजय दीक्षित की तीन फिल्मो का मुहूर्त

0
Bhojpuri film muhurt in Mumbai
Bhojpuri film muhurt in Mumbai

भोजपुरी फ़िल्म बेटवा बाहुबली, नजरिया तोहसे लागि, फ़ुहर सनीमा जैसी भोजपुरी फिल्मो का निर्माण कर चूके अजय दीक्षित अपनी तीन भोजपुरी फिल्मो के साथ एक बार फिर दर्शको का मनोरंजन करने आ रहे है विजसन फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही इन तीनो फिल्मो का मुहूर्त रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर मुम्बई मे किया गया। 2008 में फ़िल्म बेटवा बाहुबली, 2010 में नजरिया तोहसे लागी और 2011 में फुहर सनीमा अजय दीक्षित की फिल्मे है।

विजसन फिल्म्स को पुरे 10 साल हो चुके है और 10 सफलतापूर्वक होने के पर तीन फिल्मो को दर्शको के बिच लेकर आ रहे है अजय दीक्षित, जिसकी तैयारी बड़े जोरो शोरो से चल रही है।

रक्षा बंधन पर मुहूर्त गया फिल्म में पहली भोजपुरी फ़िल्म ‘बेटवा बाहुबली 2, पूरी तरह एक्शन से भरपूर है जिसमे ऐसे एक्शन सीन्स है जिसे दर्शको ने पहले शायद ही किसी और फ़िल्म में देखा होगा वही दूसरी फ़िल्म “तोहार इश्क मे हो गइनी क़ुर्बान” एक्शन और रोमांटिक का तड़का लगाएगी और तीसरी फ़िल्म “तू हाथ रख द दिल पर जरा” है जो म्यूजिकल रोमांटिक फ़िल्म जिसमे कई बेहतरीन कर्णप्रिय गाने दर्शको को देखने मिलेंगे।

बेटवा बाहुबली 2 और तोहार इश्क मे हो गइनी क़ुर्बान के लेखक-निर्देशन धीरज ठाकुर है वही “तू हाथ रख द दिल पर जरा” पर के डायरेक्टर शीबू वर्मा है तथा लेखक धीरज ठाकुर है। इन तीनो फिल्मो का संगीत अनुज तिवारी ने दिया है, मुहूर्त के मौके पर गाईका इंदु सोनाली और प्रियंका सिंह के आवाज में २ गानोका रिकॉर्ड किया गया, इन तीनो फिल्मो का प्रचार – प्रसार संजय भूषण पटियाला क़र रहे है।

मुहूर्त के मौके पर अमिताभ गुंजन चन्नु, अभय सिन्हा,ब्रज भूषण,पुष्प वर्मा,अंजना डोब्शन,संजय भूषण पटियाला,अरुण सिंह,तृषा खान,सारा खान,जे.नीलम,अखिलेश सिंह,तमन्ना,देव सिंह,स्वीटी सिंह,अयाज़ खान,अशलम शेख,बृजेश त्रिपाठी,मनोज द्विवेदी,अमन श्लोक,अविषेक गिरी ,विनोद गुप्ता,अरुणा सिंह,लकी,अनिल मेहता,अरुणा सिंह,कुमार मोहन,काया शर्मा,दिलशाद,कमर हाजीपुरी,मनोज दाव,दिल शाद,दामोदर राय,इंदु सोनाली,निशांत सिंह,आदि लोगो ने बधाईया दी।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version