भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला अभिनेत्री निधि झा भोजपुरी फिल्म मैं नागिन तू सपेरा की शूटिंग में...

अभिनेत्री निधि झा भोजपुरी फिल्म मैं नागिन तू सपेरा की शूटिंग में व्यस्त

0
Nidhi Jha bhojpuri movie Main Nagin Tu Sapera
Nidhi Jha bhojpuri movie Main Nagin Tu Sapera

भोजपुरी सिनेमा जगत की परी कहे जाने वाली लूलिया गर्ल अभिनेत्री निधि झा ने बहुत कम समय में जो मुकाम स्थापित किया है, वह काफी काबिले तारीफ है। निधि झा ने गदर, जिद्दी, कसम पैदा करने वाले की, इंडिया वर्सेज पाकिस्तान जैसी कई हिट फिल्मों के जरिये भोजपुरी सिनेप्रेमियों का भरपूर मनोरंजन कर चुकी हैं। दर्शकों ने इन्हें सहर्ष स्वीकार भी किया है। जिसकी वजह से पावरस्टार पवन सिंह के साथ निधि झा ने भोजपुरी गाना ‘लूलिया का मांगेले’ पर परफॉर्म किया था, जिसने भोजपुरी सिनेमा जगत में काफी धमाल भी मचा चुका है। यह गाना इतना पाॅपुलर हो गया है कि हर एक भोजपुरी भाषी के जुबां पर अपना स्थान काबिज कर लिया है। एक तरीके से कहें तो विगत वर्ष 2017 निधि झा के लिये काफी फलकारी रहा।

2017 में निधि झा ने कई हिट फिल्में व लोकप्रिय गाने दर्शकों के मनोरंजन के लिये दी हैं। इस वर्ष भी 2018 के शुरूआत में ही निधि झा धमाल मचाने की तैयारी में है। फिलहाल निधि झा इन दिनों निर्माता व निर्देशक अरविंद चौबे की होम प्रोडक्शन प्रियांशी मुबीज के बैनर तले बन रही बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म मैं नागिन तू सपेरा की शूटिंग में व्यस्त हैं।

भोजपुरी फिल्म मैं नागिन तू सपेरा के बारे में निधि झा बताती हैं कि फिल्म की कहानी काफी प्रभावशाली है। निधि के मुताबिक इस फिल्म में दर्शकों को इनकी कई शेड्स देखने को मिलेंगे। भोजपुरी सिनेमा के युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू के साथ निधि झा का रोमांस व नोंकझोंक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा।

फिल्म में निधि झा व अरविन्द अकेला कल्लू मुख्य भूमिका में हैं। आपको बता दें कि ‘मैं नागिन तू सपेरा’ के अलावे इस वर्ष निधि झा की कई बड़ी फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं।

Actress Nidhi Jha busy in shooting of Bhojpuri film main Nagin Tu Sapera.

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version