भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला मनोज पांडे की फिल्म ‘प्यार होके रही’ ट्रेलर रिलीज़

मनोज पांडे की फिल्म ‘प्यार होके रही’ ट्रेलर रिलीज़

0
Bhojpuri Film Pyar Hoke Rahi Poster
Bhojpuri Film Pyar Hoke Rahi Poster

मनोज पांडे की फिल्म “प्यार होके रही” ट्रेलर रिलीज़ ए. डी. आर. एस. एन्टरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म “प्यार होके रही” अब तक की मनोज पांडे की सबसे बड़ी हिट रोमोंटिक फिल्म होगी, जिसका ट्रेलर पिछले दिनो यू ट्यूब पर रिलीज़ किया गया। एक दिन में ट्रेलर का व्यूअरशीप 1 लाख से भी ज़्यादा हो चुका है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मनोज पांडे की लोकप्रियता कितनी है। इस फिल्म का गीत और संगीत शूटिंग के दरम्यान ही सुपर हिट हो गया था। मात्र एक महिने में इस फिल्म के 1 लाख से भी ज़्यादा आडिओ कैसेट बिक चुके हैं।

म्यूजि़क कम्पनी के मालिक ने बताया कि उत्तर बिहार के अलावा पंजाब, मुंबई एवं गुजरात में भी भोजपुरी फिल्मों के गाने के श्रोता बहुत हैं। यह फिल्म नवम्बर में पूरे भारत में एक साथ प्रदर्शित की जायेगी। ऐसे तो मनोज पांडे की कई फिल्में बनकर तैयार हैं, लेकिन “प्यार होके रही” से उन्हें कुछ ज्यादा उम्मीदें हैं।

निर्माता: प्रवीण कुमार, लेकख – निर्देशक: महमूद आलम,
पटकथा-संवाद: सुरेन्द्र मिश्रा, संगीत: मधुकार आनंद,
फाईट: लड्डू कुरेशी, नृत्य: संजय कोर्वे,
छायांकन: देवेन्द्र तिवारी, संकलन: गुलमोहम्मद अंसारी एवं पी आर ओ संजय भूषण पटियाला।

मुख्य कलाकार: मनोज पांडे, मोनालिसा, किरण यादव, दिलीप सिन्हा, तेज जी, कादिर शेख, प्रकाश जैस, पप्पू मिश्रा, गजेन्द्र त्रिपाठी, अश्विनी चैबे, निखील राज पांडे इत्यादि।

मनोज पांडे की फिल्म ‘प्यार होके रही’ ट्रेलर रिलीज़

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version