भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला नेहाश्री सिंह ने कहा प्यार कवनो खेल न ह

नेहाश्री सिंह ने कहा प्यार कवनो खेल न ह

0
Neha Shree Singh
Neha Shree Singh

**प्यार मोहब्बत दिल की बाते, बाते हैं बातों का क्या ।।
कोई दिल से प्यार करता है, तो कोई दिमाग से प्यार करता है ।
मगर प्यार तो प्यार है जो किया नहीं जाता, हो जाता है ।।**
जी हाँ, राजस्थानी सुपर स्टार अभिनेत्री *नेहाश्री सिंह* अभिनीत शीघ्र ही प्रदर्शित होने जा रही फिल्म *प्यार कवनो खेल न ह* में यही सन्देश देने का प्रयास किया जा रहा है। इस फिल्म में वे केन्द्रीय भूमिका निभा रही हैं। नेहाश्री सिंह ने एक ऐसी बिना माँ की बेटी का किरदार निभाया है जिसे माँ -बाप का प्यार नसीब नहीं हुआ और प्रियतम का प्यार मिलने में भी खतरा है। इस फिल्म के निर्माता और निदर्शक *राकेश कुमार* की कंपनी राकेश सिने मिडिया प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित फिल्म *प्यार कवनो खेल ना ह* पूरी तरह से एक्शन, रोमांस, स्वस्थ मनोरंजक तथा कर्णप्रिय संगीत से सजी है। क्षेत्रीय संगीत की नंबर वन म्यूजिक कंपनी *एंगल म्यूजिक* द्वारा ऑडियो रिलीज किया गया, जो सिनेप्रेमियों के बीच हिट हो चुका है। फिल्म में कुल ९ गाने है, जिसे सुरों से सजाया है खेसारी लाल यादव, विनोद राठोर, इंदु सोनाली, खुशबू जैन और अलोक कुमार ने ! फिल्म के गाने लिखे है महेश परदेशी, कृष्ण बेददी, श्याम देहाती ने, जबकि संगीत दिया है एम. एम ब्रदर ने। छायांकन – बिरजू चौधरी, डांस – विशाल, फ़ाइट – पप्पू कराटे, मेकअप आर्टिस्ट – धर्मवीर हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में *नेहाश्री* के अलावा खेसारी लाल यादव, लाडो मधेसिया, अरुण कुमार, अनीता सिंह, सी.पी. भट्ट, मो. आरिफ, सिराज भगत एव उमेश सिंह इत्यादि हैं ।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version