भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला पति विक्रांत के साथ मोनालिसा भोजपुरी फिल्म जय श्रीराम में

पति विक्रांत के साथ मोनालिसा भोजपुरी फिल्म जय श्रीराम में

0
monalisa with vikrant singh
monalisa with vikrant singh

बिग बॉस के घर में शादी रचा कर देश विदेश में छा जाने वाले भोजपुरी फिल्म जगत के हॉट कपल मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत शादी के बाद की अपनी पहली शूटिंग एक साथ ही करेंगे। निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह और बबलू एम गुप्ता की रमाकांत प्रसाद निर्देशित निर्माणाधीन फिल्म पाकिस्तान में जय श्रीराम की शूटिंग का पहला चरण हाल ही में संपन्न हुआ है। इस फिल्म में पति विक्रांत के साथ मोनालिसा और भोजपुरी की बार्बी डॉल नेहा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में जिस दृश्य में मोनालिसा नहीं है उसकी शूटिंग पूरी कर ली गई है जबकि शेष भाग की शूटिंग मोनालिसा के बिग बॉस के घर से बाहर आने के साथ ही शुरू की जायेगी । निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह ने बताया कि यूनिट की पूरी तैयारी है मोनालिसा के बिग बॉस से आने के बाद इसकी शूटिंग शुरू कर दी जायेगी। शादी के बाद पहली बार पति विक्रांत के साथ मोनालिसा भोजपुरी फिल्म नज़र आएंगी।

उल्लेखनीय है भूपेंद्र विजय सिंह की राजपूत फ़िल्म फैक्ट्री के बैनर तले बन रही ” पकिस्तान में जय श्री राम” में रिवेल स्टार भोजीवुड के फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत, नेहा सिंह, मोनालिसा, अवधेश मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी, उल्हास कुड़वा , सुनीता सिंह , हीरा यादव , अनूप लोटा , जय मिश्रा, प्रेम प्रधान, सुजीत भट्ट, अशोक गुप्ता, धामा वर्मा, बालगोविन्द बंजारा, पल्लवी कोली आदि मुख्य भूमिका में हैं । फिल्म के लेखक हैं वीरू ठाकुर कार्यकारी निर्माता हैं गौरव सिंह और प्रचारक है उदय भगत।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version