भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म नागदेव का ट्रेलर लांच

खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म नागदेव का ट्रेलर लांच

0
खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म नागदेव

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की भोजपुरी फिल्म नागदेव (Naagdev) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है फिल्म में खेसारीलाल यादव तिलिस्मी अवतार में नज़र आ रहे हैं।

सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के तिलिस्मी अवतार से परिपूर्ण भोजपुरी फिल्म नागदेव का ट्रेलर लांच किया गया है। फिल्म में वीएफएक्स के प्रयोग की काफी तारीफ की जा रही है। फिल्म के निर्माता व निर्देशक के इस अनोखे फिल्म मेकिंग की हर कोई दांद दे रहा है।

खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म नागदेव
खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म नागदेव

फिल्म का ट्रेलर इंटर10 म्यूजिक कम्पनी के ऑफिसियल यूट्यूब द्वारा लांच किया गया है। यश एंड राज एंटरटेनमेंट एवं खेसारी एंटरटेनमेंट प्रस्तुत, नीलाभ तिवारी फिल्म्स व रम्भा इंटरटेनमेंट की फ़िल्म नागदेव का हर एक दृश्य सिनेप्रेमियों को दाँतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दे रहा है। ताल-तलइया, नदी, सागर, हरी भरी वादियों तथा लोक-परलोक के दृश्य बहुत रमणीय दिख रहे हैं। इस फ़िल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की रोमांटिक जोड़ी अनोखे अंदाज में अवतरित हुए हैं। दोनों फिल्म स्टार नाग नागिन के अवतार में बेहद आकर्षक लग रहे हैं। अवधेश मिश्रा का गेटअप काफी रोमांचक है।

ये भी पढ़ें: रानी चटर्जी की फिल्‍म रानी वेडस राजा का फर्स्‍ट लुक हुआ रिलीज़

फ़िल्मी पंडितों व समीक्षकों का मानना है कि फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक ने यह फिल्म नागदेव निर्माण करके बहुत ही साहसी कदन उठाया है। भोजपुरी जगत में वीएफएक्स का मतलब दिखाया है। नागदेव अभी तक की भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे अच्छी वीएफएक्स फिल्म ट्रेलर में दिखाई दे रही है। आने वाले समय में शायद इससे भी अच्छी वीएफएक्स फिल्में जायेंगी, किन्तु नागदेव का योगदान अमर रहेगा।

फ़िल्म के निर्माता नीलाभ तिवारी, रामकरन गौड़ व रमेश सिंह हैं। निर्देशक देव पांडेय ने बहुत ही उम्दा फिल्म निर्देशन किया हैं। इस फिल्म के लेखक मनोज के कुशवाहा हैं। संगीतकार मधुकर आनंद हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, श्याम देहाती हैं।

छायांकन आर आर प्रिंस, नृत्य पप्पू खन्ना, कानू मुखर्जी व रिक्की गुप्ता, मारधाड़ दिलीप यादव, संकलन गुरजंट सिंह, कला अंजनी तिवारी, वीएफएक्स एडी स्टूडियो का है तथा वीएफएक्स सुपर वाइजर चीकू साहू व प्रोडक्शन हेड सुधीर यादव हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं।

भोजपुरी फिल्म नागदेव के मुख्य कलाकार

मुख्य कलाकार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, अवधेश मिश्रा, देव सिंह, प्रिया शर्मा, संजय महानंद, समर्थ चतुर्वेदी, अनूप अरोरा, माया यादव, रीतू पांडेय, रोहित सिंह मटरू, जे. नीलम, विक्की सिंह, दिव्या शर्मा, वर्षा शर्मा, सुनील पांडेय आदि हैं।

देखियें:

जोगीरा डॉट कॉम पऽ भोजपुरी पाठक सब खातिर उपलब्ध सामग्री

ध्यान दीं: भोजपुरी फिल्म न्यूज़ ( Bhojpuri Film News ), भोजपुरी कथा कहानी, कविता आ साहित्य पढ़े  जोगीरा के फेसबुक पेज के लाइक करीं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version