भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरिया खलनायक अवधेश मिश्रा का खतरनाक रूप

भोजपुरिया खलनायक अवधेश मिश्रा का खतरनाक रूप

0
भोजपुरिया खलनायक अवधेश मिश्रा
भोजपुरिया खलनायक अवधेश मिश्रा

भोजपुरिया खलनायक अवधेश मिश्रा का एक लुक सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा हैं। निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह व निर्देशक रमाकांत प्रसाद की फिल्म जय श्रीराम की शूटिंग कर रहे भोजपुरिया खलनायक अवधेश मिश्रा ने इसी फिल्म का अपना नया लुक फेसबुक पर डाला है । वे पाकिस्तानी आतंकी के गेट अप में दिख रहे हैं। एक फोटो में स्टेनगन के साथ तो दूसरे में दो बड़े बड़े डॉग के साथ उनकी तस्वीर है जो भारी संख्या में लोगो द्वारा साझा किया जा रहा है। अवधेश मिश्रा से पूछे जाने पर उन्होंने अपना किरदार बताने से इंकार करते हुए कहा कि जिस तरह फिल्म के नाम और फर्स्ट लूक को लेकर सस्पेंस बरकरार है उसी तरह फिल्म का हर किरदार पर से पर्दा उठना अभी बाकी है । उन्होंने बताया कि जय श्रीराम भव्य कैनवास पर बन रही फिल्म है जिसका हर किरदार काफी महत्वपूर्ण हैं।

उल्लेखनीय है की राजपूत फ़िल्म फैक्ट्री के बैनर तले बन रही “जय श्री राम” में रिवेल स्टार भोजीवुड के फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत, नेहा सिंह, मोनालिसा, अवधेश मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी, उल्हास कुड़वा, सुनीता सिंह, हीरा यादव, अनूप लोटा, जय मिश्रा, प्रेम प्रधान, सुजीत भट्ट, अशोक गुप्ता, धामा वर्मा, बालगोविन्द बंजारा, पल्लवी कोली आदि मुख्य भूमिका में हैं।

फ़िल्म के संगीतकार और निर्देशक हैं रमाकांत प्रसाद, निर्माता हैं भूपेंद्र विजय सिंह, बबलू एम गुप्ता, लेखक हैं वीरू ठाकुर, कार्यकारी निर्माता हैं गौरव सिंह और प्रचारक है उदय भगत।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version