भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी जन जागरण अभियान के बैनर तले दिल्ली के जंतर मंतर पर...

भोजपुरी जन जागरण अभियान के बैनर तले दिल्ली के जंतर मंतर पर जुटेंगे भोजपुरिया

0
भोजपुरी जन जागरण अभियान के बैनर तले दिल्ली के जंतर मंतर पर जुटेंगे भोजपुरिया
भोजपुरी जन जागरण अभियान के बैनर तले दिल्ली के जंतर मंतर पर जुटेंगे भोजपुरिया

भोजपुरी के संवैधानिक मान्यता और आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए भोजपुरी जन जागरण अभियान के बैनर तले राष्ट्र स्तर पर चलाया जा रहा भोजपुरी भाषा मान्यता आंदोलन के तहत आगामी 9 अगस्त 2017, दिन बुधवार को सातवाँ विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पटेल के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर पर किया जायेगा।

बताते चलें कि भोजपुरी भाषा मान्यता आंदोलन “भोजपुरी जन जागरण अभियान” देश भर मे भोजपुरी को संविधान में शामिल कराने हेतु संघर्ष कर रहा है तथा साहित्य एवं संस्कृति को सहेजने का काम कर रहा है। इससे पहले “भोजपुरी जन जागरण अभियान” के बैनर तले 6 अगस्त 2015, 10 दिसम्बर 2015, 21 फ़रवरी 2016, 8 अगस्त 2016, 15 नवम्बर 2016 तथा 21 फ़रवरी 2017 को धरना प्रदर्शन हो चुका है और ज्ञापन और माँग पत्र प्रधानमंत्री,गृहमंत्री और अन्य मंत्री,सांसद लोगों को दिया गया है।कुछ सांसद और मंत्री समर्थन में आगे भी आये है परन्तु सरकार अपनी मनसा अभी तक स्पष्ट नहीं कर पाई हैं। इसी को लेकर यह सातवाँ धरना प्रदर्शन संसद के मानसून सत्र में रखा गया है ।

भोजपुरी जन जागरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राजेश भोजपुरिया ने सभी भोजपुरी के संस्था, भोजपुरी प्रेमी, साहित्यकार, पत्रकार, समाजसेवी, गायक कलाकार, रंगकर्मी, राजनेता, भोजपुरी से जुड़े सभी लोगों से इस धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अपील किया हैं।

इस धरना में छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, चम्पारण, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, के अलावा मुम्बई, कोलकाता, असम और देश के कई भोजपुरी क्षेत्र से भोजपुरी भाषा भाषी व प्रतिनिधि शामिल होंगे। भोजपुरी भाषा के सम्मान और अपने हक के लिये भोजपुरी भाषा भाषियों का जुटान होगा।

राजेश भोजपुरिया,
(राष्ट्रीय संयोजक सह झारखंड प्रभारी)
“भोजपुरी जन जागरण अभियान”
सम्पर्क:- 9031380713

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version