भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फिल्म रंग 24 फरवरी को होगी रिलीज

भोजपुरी फिल्म रंग 24 फरवरी को होगी रिलीज

0
भोजपुरी फिल्म रंग का पोस्टर
भोजपुरी फिल्म रंग का पोस्टर

एक्शन, इमोशन और रोमांस से भरपूर भोजपुरी फिल्म रंग आगामी 24 फरवरी को रिलीज़ हो रही है। संगीतमय फिल्म रंग के सभी गाने पहले ही भोजपुरिया दर्शको की जुबान पर चढ़ गई है, यही नहीं रंग भोजपुरी की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसके पोस्टर की जबरदस्त तारीफ़ हुई है ।उल्लेखनीय है कि डी जे मूवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता दीपक जैन और निर्देशक बाली है।

फ़िल्म रंग में अरविन्द अकेला कल्लू व रीतिका के साथ विराज भट्ट, संजय पांडे, उमेश सिंह, संजय वर्मा, गोपाल राय, जमाल खान, वैभव राय, पलक तिवारी, सोनिया मिश्रा, प्रिया पांडे, डॉ यादवेंद्र यादव, श्रद्धा नवल आदि मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा सीमा सिंह, ग्लोरी और पूनम गौतम ने भी अपने नृत्यों का जलवा इस फिल्म में बिखेरा है। रंग के लेखक है सुरेन्द्र मिश्रा, संगीतकार हैं मधुकर आनंद, सिनेमेटोग्राफर हैं जग्विन्दर सिंह हुण्डल, संपादक है धरम सोनी, एक्शन डायरेक्टर हैं हीरा यादव, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज विश्वकर्मा और कला निर्देशक विजय दास और प्रचारक हैं उदय भगत। निर्माता दीपक जैन ने बताया कि फिल्म इसी महीने दर्शको के बीच होगी।

भोजपुरी फिल्म रंग का टीजर

भोजपुरी फिल्म रंग का टीजर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स द्वारा सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया गया। डेढ़ मिनट के इस टीजर की दर्शको ने जम कर तारीफ़ की है, दर्शक विराज भट्ट और अरविन्द अकेला कल्लू के एक्शन, रितिका शर्मा की मासूमियत, संजय पांडेय और उमेश सिंह की क्रूरता को काफी पसंद कर रहे हैं। टीजर जारी करने के कुछ ही घंटो बाद इसे यु ट्यूब पर और फेसबुक पर काफी लोगों ने शेयर किया है।

भोजपुरी फिल्म रंग का टीज़र देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version