भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला इंतजार की घड़ी खत्म 9 फरवरी को होगी भोजपुरी फिल्म राम मिलाये...

इंतजार की घड़ी खत्म 9 फरवरी को होगी भोजपुरी फिल्म राम मिलाये जोड़ी रिलीज़

0
Bhojpuri Movie Ram Milaye Jodi Poster
Bhojpuri Movie Ram Milaye Jodi Poster

9 फरवरी से बिहार और झारखण्ड के कई सिनेमाघरों में बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म राम मिलाये जोड़ी धूम धड़ाके के साथ प्रदर्शित की जा रही है। बिन्द मूवीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की गई यह फिल्म टेक्नीकल रूप से मजबूत है। भोजपुरी सिनेप्रेमियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए सम्पूर्ण परिवार के साथ देखने लायक इस फिल्म का निर्माण किया गया है। फिल्म वितरक कंपनी आर डी मोशन पिक्चर्स द्वारा यह फिल्म बिहार और झारखण्ड में रिलीज की जा रही है। इस फिल्म के जरिये भोजपुरी सिनेमा को एक नया सिंगर-एक्टर मिलने जा रहा है। गायक से नायक बनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अजय लाल यादव अपनी पहली फिल्म लेकर दर्शकों के बीच आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सांस्कृतिक कार्यक्रम के बहाने भोजपुरी आयोजनन में फइलत अश्लीलता

फिल्म ’राम मिलाये जोड़ी’ के निर्माता वीरेन्द्र बिन्द, महेन्द्र बिन्द व राम प्रकाश बिन्द हैं। फिल्म का निर्देशन किया है आफताब अली ने। कथा आफताब अली तथा पटकथा व संवाद अनिल विश्वकर्मा ने लिखा है। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार ओम झा ने। छायांकन डी के शर्मा, नृत्य निर्देशक संतोष कुमार, मारधाड़ प्रदीप खड़का, संकलन अर्जुन भारद्वाज का है। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं।

भोजपुरी फिल्म राम मिलाये जोड़ी के मुख्य कलाकार

मुख्य भूमिका में नवोदित भोजपुरी लोक गायक अजय लाल यादव, अर्चना सिंह, बालेश्वर सिंह, पप्पू यादव, गोपाल राय, राम मिश्रा, संजय वर्मा, दिनेश राय, सुनीता शर्मा, माही सिंह, पूनम वर्मा, प्रिया सरगम, दीपक पंडित, नजर अब्बास, राम विश्वकर्मा, रमेश यादव कवि, राजेश शर्मा, रामचन्द्र शाह, सफी खान, रमजान शाह हैं।

भोजपुरी फिल्म राम मिलाये जोड़ी के जरिये भोजपुरी लोक गायक अजय लाल यादव बतौर नायक अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं। रुपहले परदे पर इनका साथ दे रही हैं ग्लैमर क्वीन अर्चना सिंह। सिनेप्रेमियों को यह रोमांटिक जोड़ी बेहद पसंद आयेगी। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला के सीखड़ ब्लॉक, ग्राम मगरहाँ तथा आस पास के रमणीय क्षेत्रों में पूरी की गई है।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version