भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला मुंबई और पंजाब में जल्दी रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म सपूत

मुंबई और पंजाब में जल्दी रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म सपूत

0
Bhojpuri Film Sapoot
Bhojpuri Film Sapoot

फिल्मकार और लेखक महेश पांडे की भोजपुरी फिल्म “सपूत” मुम्बई और पंजाब में रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशक हैं युवा फिल्मकार मुकेश पांडे। जानी मानी फिल्म फाईनेंस कंपनी आदिशक्ति इंटरटेनमेंट के साथ मिलकर महेश पांडे ने अपनी कंपनी मुंबाजी आर्ट्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया है।

इस फिल्म का संगीत वेव ने जारी किया है। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं-खेशारीलाल यादव, मनोज वर्मा, काजल सिंह, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, मनोज टाईगर और संजय पाण्डे और नवोदित मनमोहन तिवारी और खुशबू। संवाद लिखा है संतोष मिश्रा ने। को-प्रोड्यूसर है नीरज सचदेवा। गीत लिखा है विनय बिहारी ने। संगीतकार हैं दुर्गा नटराज और राजेश गुप्ता। कला अंजनी तिवारी का है। लाइन प्रोड्यूसर हैं नीलाभ तिवारी।

मुंबई और पंजाब में जल्दी रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म सपूत

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version