भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फिल्म लाडला छठ पूजा पर बिहार और झारखण्ड में प्रदर्शित

भोजपुरी फिल्म लाडला छठ पूजा पर बिहार और झारखण्ड में प्रदर्शित

0
भोजपुरी फिल्म लाडला छठ पूजा पर बिहार और झारखण्ड में प्रदर्शित

राईजिंग सिने स्टार रंजीत सिंह की सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के साथ हैट्रिक भोजपुरी फिल्म लाडला कल छठ पूजा पर बिहार और झारखण्ड में प्रदर्शित की जा रही है। जी हाँ, सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म लाडला में रंजीत सिंह पहले के सुपर स्टार की भूमिका निभा रहे हैं। इस किरदार को जीवंत करने हेतु पुराने जमाने के हीरो जैसा दिखने के लिए इन्होंने अपना लुक तो बदला ही है साथ ही अपना वजन भी बढ़ाया है। अस्सी के दशक की लगभग 20 हिन्दी फिल्में देखकर रंजीत सिंह ने यह फैसला लिया था। चूँकि रंजीत सिंह थियेटर ऐक्टर हैं इसलिए ये इस बात को भलीभाँति जानते हैं कि किरदार को कैसे जीवंत किया जा सकता है। रूपहले परदे पर दर्शक रंजीत सिंह के अभिनय को देखकर दर्शक लम्बे समय तक भूल नहीं पाएंगे।

भोजपुरी फिल्म लाडला छठ पूजा पर बिहार और झारखण्ड में प्रदर्शित
भोजपुरी फिल्म लाडला छठ पूजा पर बिहार और झारखण्ड में प्रदर्शित

सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के साथ रंजीत सिंह ने लगातार दो भोजपुरी फिल्म दिल ले गईल ओढनिया वाली तथा चरणों की सौगंध में जलवा बिखेरने के बाद अब खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म लाडला के माध्यम से हैट्रिक लगाने जा रहे हैं।

कृति इंटरटेनमेंट प्रस्तुत तथा रंजीत सिंह इंटरटेनमेंट व आस्था आर्ट कृत भोजपुरी फिल्म लाडला छठ के पावन पर्व पर बिहार और झारखण्ड में प्रदर्शित की जा रही है। इस फिल्म के निर्माता – रंजीतसिंह तथा नीलाभ तिवारी हैं।

इस फिल्म का कुशल निर्देशन – प्रेमांशु सिंह कर रहे हैं। कथा, पटकथा, संवाद – नन्हे पाण्डेय ने लिखा है। इस फिल्म के सह निर्माता भी नन्हे पाण्डेय हैं। संगीतकार – अविनाश झा घुँघरू हैं तथा गीत लिखे हैं – प्यारे लाल यादव *कविजी*, प्रोफ़ेसर लक्ष्मण बागी व अज़ाद सिंह ने। छायांकन – प्रमोद पाण्डेय, नृत्य निर्देशन – राम देवन तथा कला – संदीप तिवारी का है।

फिल्म के कलाकार – खेसारी लाल यादव, रंजीत सिंह, नेहा श्री, बृजेश त्रिपाठी, अनूप अरोरा, विनोद मिश्रा, सुबोध सेठ, अलोक यादव, राहुल श्रीवास्तव, स्वीटी सिंह, माया यादव इत्यादि हैं।

देखियें:

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version