भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फिल्म जिगर की शूटिंग शुरू

भोजपुरी फिल्म जिगर की शूटिंग शुरू

0
भोजपुरी फिल्म जिगर की शूटिंग शुरू
भोजपुरी फिल्म जिगर की शूटिंग शुरू

साजन चले ससुराल 2 और बेटा जैसी भव्य फिल्म बनाकर भोजपुरिया जनमानस में जगह बनाने में सफल रही फिल्म निर्माण कंपनी पूर्वांचल टाकीज की अगली भोजपुरी फिल्म जिगर की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

गुजरात के भुज में फिल्म के मुहूर्त के साथ शूटिंग की शुरुआत हुई । मुहूर्त के मौके संयोगिता फिल्म्स के आलोक कुमार भी पूरी यूनिट को बधाई देने के लिए मौजूद थे। निर्माता विकास कुमारऔर निर्देशक प्रेमांशु सिंह की इस फिल्म में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और अंजना सिंह की रोमांटिक जोड़ी है।

इन दोनों का साथ दे रहे हैं रितु सिंह, गौरव झा, मनोज टाईगर, रीना रानी, देव सिंह, गौरी शंकर, वैभव रा , संतोष पहलवान और सुशील सिंह । फिल्म के संगीतकार हैं अविनाश झा घुंघरू जबकि गीतकार हैं प्यारेलाल यादव, मनोज मतलबी, आज़ाद सिंह और प्रमोद शाकुंतलम । जिगर के सिनेमेटोग्राफर हैं देवेंद्र तिवारी, एक्शन डायरेक्टर हैं अंडलीब पठान , कार्यकारी निर्माता हैं रवि बाल और किरण शाही जबकि प्रचारक हैं उदय भगत । निर्माता विकास कुमार व निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने बताया कि जिगर की यु एस पी है इसका विषय वस्तु जिसे भव्य कैनवास पर शूट किया जा रहा है । कहानी का खुलासा ना करते हुए उन्होंने बताया कि जिगर में मनोरंजन के हर रंग मौजूद होंगे ।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version