भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फिल्म ई हमार प्रेम लगन की शूटिंग शुरू

भोजपुरी फिल्म ई हमार प्रेम लगन की शूटिंग शुरू

0
भोजपुरी फिल्म ई हमार प्रेम लगन की शूटिंग
भोजपुरी फिल्म ई हमार प्रेम लगन की शूटिंग

अता मूवी इंटरटेनमेंट बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म ई हमार प्रेम लगन की शूटिंग जोर शोर से की जा रही है। फिल्म की शूटिंग बोइसर के आसपास क्षेत्रों में की जा रही है। लगभग 25 दिन के शूटिंग का शेड्यूल निर्धारित किया गया है।

इस फिल्म से भोजपुरी रैप सिंगर विजय राज यादव गायक से नायक बनने की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। अब तक बहुत से हिट गीत गा चुके विजय राज अब सिनेमा के रुपहले परदे पर भी अपनी अभिनय कला का जलवा बिखेरने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: जल्द ही शुरू होगा भोजपुरी फिल्म बस गइलू तू दिलो जान में का शूटिंग

फ़िल्म के निर्माता अताउल्ला बादल शेख व अफ़जल खान हैं। सहनिर्माता राम शेष पाल हैं। निर्देशक बृजेश पाल हैं। लेखक विंध्या शुक्ला, संगीतकार बाबा जागीरदार, गीतकार अताउल्ला बादल शेख हैं। छायांकन राकेश, नृत्य संतोष सर्वदर्शी, मारधाड़ सहाबुद्दीन, कला दीपक का है। इस फीम से भोजपुरी में रैप सिंगर विजय राज यादव बतौर अभिनेता अपना फिल्मी सफर शुरू कर रहे हैं।

फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार विजय राज यादव, किरण तिवारी, छाया, राजकपूर शाही, अभिषेक गिरी, आइटम गर्ल ग्लोरी, अफजल खान, कामेश्वर सिंह, राम पवार, विवेक तिवारी आदि हैं।

फिल्म मेकर अताउल्ला बादल शेख की हिन्दी फ़िल्म डेंजर नाईट ईद के बाद रिलीज होने वाली है। वे अब कई फिल्मों व म्यूजिक वीडियो अल्बम का निर्माण कर चुके हैं। गाहे-बगाहे फिल्मों में अभिनय भी कर लेते हैं। एक्टिंग उनका शौक है और फिल्म का निर्माण करके वे नई प्रतिभाशाली कलाकारों को प्लेफार्म मुहैया कराते हैं।

ध्यान दीं: भोजपुरी सिनेमा के टटका खबर खातिर जोगीरा के फेसबुक पेज के लाइक करीं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version