भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फिल्म धड़कन 21 जुलाई से महाराष्ट्र और गुजरात में प्रदर्शित होंगी

भोजपुरी फिल्म धड़कन 21 जुलाई से महाराष्ट्र और गुजरात में प्रदर्शित होंगी

0
पवन सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म धड़कन
पवन सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म धड़कन

पावर स्टार पवन सिंह का सुपरहिट धमाका, निर्माता धुपेन्द्र भगत की पेशकश और निर्देशक सुजीत कुमार सिंह का जलवा भोजपुरी फिल्म धड़कन 21 जुलाई से पूरे महाराष्ट्र और गुजरात में एक साथ प्रदर्शित की जायेगी। बिहार में यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन के साथ इतिहास रच रही है, जिससे उम्मीद है कि यहाँ भी यह फिल्म सफलता के नया आयाम स्थापित करेगी। पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह और शिखा मिश्रा के शानदार अभिनय से सजी फिल्म धड़कन का जलवा बिहार में चौथे सप्ताह भी बरकरार है। बिहार में फिल्म वितरण कंपनी रेणु विजय फिल्म्स द्वारा रिलीज की गई इस फ़िल्म ने कई सारे रिकार्ड तोड दिया है। अधिकांश सिनेमाघरों में दूसरे सप्ताह भी शो शुरू होने से पहले हाऊसफुल का बोर्ड लगा दिखाई दिया, तो कहीं दर्शकों को दूसरे शो का इंतजार करना पड़ा।

इस फिल्म में पवन सिंह भोजपुरिया बाहुबली के अवतार में दर्शकों को खूब भा रहे हैं। साथ ही पवन सिंह शिखा मिश्रा और भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह के साथ रोमांस करते दर्शकों को दिलों पर राज कर रहे हैं।

फिल्म के निर्माता धुपेन्द्र भगत हैं तथा सहनिर्मात्री मानकी देवी, लाखमती देवी और शिखा मिश्रा हैं। फ़िल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने एक बार दर्शकों को उम्दा व दर्शनीय फ़िल्म दिया है। फ़िल्म का गीत संगीत भी बहुत पसंद किया जा रहा है। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि जी, आजाद सिंह, अरविन्द तिवारी, मनोज मतलबी,श्याम देहाती व गोविन्द विद्यार्थी के गीतों को लिखा है औऱ भोजपुरी के जानेमाने संगीतकार मधुकर आनंद ने गीतों को संगीत से सजाया है। फ़िल्म के लेखक मनोज के कुशवाहा व वीरू ठाकुर हैं। सहनिर्देशक मुकेश तिवारी हैं। छायांकन फिरोज खान तथा संकलन दीपक जौल का है। नृत्य रामदेवन, संजय कोर्वे व रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव व बाजीराव का है। कार्यकारी निर्माता अरशद शेख ’पप्पू’ हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव तथा फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं।

भोजपुरी फिल्म धड़कन के मुख्य कलाकार

मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, शिखा मिश्रा, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, आनंद मोहन, माया यादव, अयाज खान, देव सिंह, जसवंत कुमार तथा सागर पाण्डेय तथा मेहमान कलाकार निधि झा हैं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version