भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फिल्म बलिया के दबंगई बिहार व झारखण्ड आज प्रदर्शित होगी

भोजपुरी फिल्म बलिया के दबंगई बिहार व झारखण्ड आज प्रदर्शित होगी

0
bhojpuri film baliya ke dabangai poster
bhojpuri film baliya ke dabangai poster

भोजपुरी सिनेमा की बहुचर्चित एस एस फिल्म फैक्टरी प्रस्तुत एवं शिव शिवम इंटरटेनमेंट कृत भोजपुरी फिल्म बलिया के दबंगई प्रदर्शन आज 23 दिसंबर से भव्य प्रदर्शन बिहार व झारखण्ड में किया जा रहा है। जो भोजपुरी सिनेप्रेमियों को इस फिल्म का लंबे अर्से से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए एक बड़ी खबर है। एस एस फिल्म फैक्टरी की शाज़हान शेख ने बताया कि ‘हमारी यह फिल्म अपराध के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे एक बहादुर पुलिस ऑफिसर की कहानी है भोजपुरी फिल्म बलिया के दबंगई। इस फिल्म के लिए विशेष आभार के रूप में मिस्टर बिहार आदित्य मोहन ने अपनी आवाज दी है। फिल्म के दोनों हीरो, हीरोइन तथा सभी कलाकारों ने बहुत अच्छा परफार्म किया है। जिसे दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं।’

फिल्म के निर्माता विनोद बी सिंह तथा निर्देशक शमीम सैयद हैं। फिल्म के लेखक भृगु बिन्दा तथा संगीतकार राज सेन हैं। छायांकन नाजिर खान व विजय आर पाण्डेय, मारधाड़ हीरा यादव, भूराज श्रेष्ठ, संकलन अलोक सिंह व पब्लिसिटी डिजाईन नरसू हैं। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार ऐक्शन सम्राट मनोज पाण्डेय, नवोदित अंजनी सिंह उधारी बाबू, प्रिया शर्मा, प्रीति सिंघानिया, जसवंत कुमार तथा प्रेम दूबे हैं। फिल्म में विशेष आकर्षक का केंद्र बिंदु हॉट केक अंजना सिंह और आईटम क्वीन सीमा सिंह का मदमस्त मदहोश कर देने वाला ठुमका है।

उल्लेखनीय है कि एस एस फिल्म फैक्टरी की तीसरी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म बलिया के दबंगई रेनू विजय फिल्म्स द्वारा रिलीज की गई है। इसके अलावा यह फिल्म 14 जनवरी 2017 में मयूरी पायल इंटरटेन्मेंट द्वारा उत्तर प्रदेश और दिल्ली में एक साथ रिलीज की जायेगी। उसके बाद 27 जनवरी 2017 को मुंबई और गुजरात में बालाजी इंटरटेन्मेंट के डिस्ट्रीब्यूशन में रिलीज की जायेगी।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version