भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला अर्चना प्रजापति कर रही हैं भोजपुरी फिल्म घात

अर्चना प्रजापति कर रही हैं भोजपुरी फिल्म घात

0
bhojpuri actress archana prajapati
bhojpuri actress archana prajapati

भोजपुरी सिनेमा की उभरती हुई हँसमुख स्वाभाव की चंचल अदाकारा अर्चना प्रजापति जल्द ही भोजपुरी फिल्म घात में अपनी चंचल अदाओं का जादू चलाने वाली हैं। एस.बी.एन. मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म घात में बहुत ही आकर्षक किरदार में नजर आने वाली हैं, जिसे सिनेप्रेमी लम्बे अरसे तक याद रखेंगे। इस फिल्म के निर्माता दिनेश केशवानी एवं विजय कुमार हैं। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित निर्देशक आनंद डी. घटराज कर रहे हैं। फिल्म केंद्रीय भूमिका में सत्येन्द्र सिंह हैं। फिल्म के सभी गाने बहुत ही कर्णप्रिय हैं, जिसे संगीत दिया है धनञ्जय मिश्रा ने तथा गीत लिखे हैं प्यारेलाल यादव ने।

फिल्म के संवाद राजेश पाण्डेय ने लिखा है। इस फिल्म अर्चना प्रजापति के साथ सत्येन्द्र सिंह, पूनम दूबे, प्रकाश जैस, विनोद मिश्रा, सोनिया मिश्रा तथा आर के गोस्वामी हैं। अर्चना प्रजापति कहती हैं कि ‘हमारी यह फिल्म एक ऐसी फिल्म बनायी जा रही है जिसमें दर्शको को अश्लील, फूहड़ व द्विअर्थी गीत-संगीत बिल्कुल भी सुनने व देखने को नहीं मिलेगा। फिल्म की कहानी काफी अलग और नए तरीके की बनायीं गयी है, जो भोजपुरिया दर्शको को अपने ओर बरबस ही आकर्षित करेगी।’

विदित हो कि अर्चना प्रजापति ने बहुत ही काम समय में कई फिल्मों अभिनय कर रही हैं। अभी हाल ही में दिनेश लाल यादव निरहुआ की ब्लॉक बस्टर फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी की सिक्वल “निरहुआ हिन्दुस्तानी पार्ट -2” की अपने हिस्से की शूटिंग पूरी हैं। इनके अभिनय से सजी हुई शुभम तिवारी और रानी चटर्जी के साथ भोजपुरी फिल्म “इलाहाबाद से इस्लामाबाद” शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली है।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version