भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Cinema photo gallery खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव

0
खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ( Bhojpuri Film Industry ) का जामा माना चेहरा हैं। हर कोई उनकी एक्टिंग का दिवाना है। खेसारी लाल बिहार के छपरा जिले के छोटे से गाँव बिर्ती टोला के रहने वाले हैं और एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

इनका असली नाम शत्रुधन यादव है। उनके पिताजी एक किसान थे। खेसारी लाल बचपन से ही गाने के शौकीन थे, तथा वो एक सिंगर के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहते थे।

Khesari Lal Yadav ka Photo

अपने जीवन के शुरुआती दिनों में खेसारी ने कड़ी मेहनत और संघर्ष किया हैं, यहां तक उन्होंने लिट्टी चोखा भी बेचा हैं और उससे अपनी जीविका चलाई।

खेसारी लाल गायक के साथ साथ वो एक अच्छे नृतक भी हैं।

2008 में खेसारी का भोजपुरी गाना “भौजी केकरा से लड़ब पिया अरब गईले ना” हिट हुआ और खेसारी लाल यादव रातों रात स्टार बन गया।

सन २०११ से पहले तक खेसारी लाल यादव केवल एक अल्बम गायक के तौर पर जाने जाते थे, खेसारी लाल यादव की २०१२ में रिलीज़ हुई भोजपुरी फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ ने उन्हें रातों रात भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का सुपर स्टार बन दिया इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा उन्होंने पवन सिंह, दिनेश लाल जैसे कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम भी किया है और काजल राघवानी, मोहिनी घोष, अक्षरा सिंह जैसी अभिनेत्रियों के साथ भी काम किया है।

जब खेसारी लाल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे तब मनोज तिवारी, पवन सिंह, रवि किशन और निरहुआ जैसे अभिनेता इंडस्ट्री के शीर्ष पर थे, खेसारी ने अपने मेहनत और लगन के बदौलत भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन शीर्ष के अभिनेताओं के बीच अपनी भी एक मुक्मल जगह बना ली हैं।

खेसारी लाल यादव ने परदे पर हर तरह के किरदार निभाए, नाच के लौंडे सहित खतरनाक एक्शन और एक पारिवारिक जिम्मेदारी से परिपूर्ण संपूर्ण अभिनेता का हर चरित्र बेहद ही संजीदगी से निभाया और लोगों की सराहना के पात्र भी बने।

भोजपुरी फिल्म नागिन की सफ़लता के बाद खेसारी लाल की फिल्में लहू के दो रंग, जान तेरे नाम, सपूत, और देवरा पे मनवा डोले ने उस समय के बॉक्स ऑफिस के सारे कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिए।

इस साल सन २०१६-१७ में उनकी कई भोजपुरी फिल्में रिलीज़ हुई हैं जिनमे निर्देशक असलम शेख की खिलाड़ी, निर्देशक मंजुल ठाकुर की दबंग आशिक और दूध का कर्ज ने जबर्दश्त सफ़लता पाई है और इनके साथ ही कुछ और बड़ी फिल्में रिलीज़ की तैयारी में हैं जिनमे साजन चले ससुराल भाग २, जानम २ दिलवाला, होगी प्यार की जीत , साथिया साथ निभाना, और मेहँदी लगा के रखना महत्वपूर्ण और बड़े बजट की फिल्में हैं।

अभी तक खेसारी लाल ५० से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं

खेसारी लाल यादव द्वारा अभिनीत कुछ भोजपुरी फ़िल्में:

  • लहू के दो रंग
  • जान तेरे नाम
  • सपूत
  • साजन चले ससुराल
  • नागिन
  • ज्वाला
  • साजन चले ससुराल 2
  • खिलाड़ी
  • छपरा एक्सप्रेस
  • एक बलमा बिहार वाला
  • प्रतिज्ञा २
  • बंधन
  • लाडला
  • हसीना मान जाएगी
  • जानेमन
  • संसार
  • मेहदी लगा के रखना
  • जान तेरे नाम
  • तेरे नाम
  • हिरो न०१
  • दिलवाला
  • दबंग आशिक
  • दूध का कर्ज
  • होगी प्यार की जीत
  • जिला चंपारण
  • आतंकवादी

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version